धालभूमगढ़ में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन शिविर लगा, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने त्रुटियों का किया सुधार

धालभूमगढ़ | प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), धालभूमगढ़ के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक सत्यापन शिविर शुक्रवार को जूनबनी पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी अपना सत्यापन और आवश्यक त्रुटियों का सुधार कराने पहुंचे। मुखिया आरसूमनी टुडू ने बताया कि सत्यापन शिविर में मंईयां योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गांव की आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा उनका सत्यापन किया गया।उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने इस दौरान गांव से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि सत्यापन के लिए लाभुकों से निम्नलिखित दस्तावेजों की फोटोकॉपी (फोटो प्रति) मांगी गई: आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, डीपीटी। कई लाभार्थियों के दस्तावेजों में मौजूद त्रुटियों का मौके पर ही निवारण किया गया। सत्यापन शिविर को सफल बनाने में मुखिया आरसूमनी टुडू, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी मुर्मू, और उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने मुख्य भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य रूप से रोजगार सेवक जयप्रकाश गोप, सहायक प्रशांत महतो, वार्ड सदस्य सुमन हांसदा, दुली मार्डी, हांसदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *