सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर फंड संग्रह की शुरुआत

भास्कर न्यूज | जालंधर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर भारतीय सेनाओं द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करते हुए झंडा दिवस की औपचारिक शुरुआत पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत को झंडा लगा कर की गई। यहां जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय में स्थित फील्ड दफ्तर में जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विर्क द्वारा कैबिनेट मंत्री को झंडा लगाया गया। कैबिनेट मंत्री ने झंडा दिवस पर कहा कि इसके तहत आम नागरिकों से एकत्र की गई राशि शहीदों के परिवारों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए उपयोग की जाती है। हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह झंडा दिवस फंड में अधिक से अधिक योगदान दे। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की कुर्बानियों को याद करते हुए श्री भगत ने कहा कि देश के बहादुर जवानों के बलिदानों का मूल्य कभी भी चुकाया नहीं जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *