खाद को लेकर आमने-सामने हुए सरकार व विपक्ष:अवैध भंडारण व डायवर्जन पर धरपकड़, 23 FIR दर्ज

प्रदेश में डीएपी व यूरिया खाद को लेकर सरकार व विपक्षी दल कांग्रेस आमने सामने हो गए है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि फर्टिलाइजर की समुचित उपलब्धता के बाद भी कांग्रेस आरोप लगा रही। भाजपा के राज में अभी तक व्यवस्था नहीं बिगड़ी, जबकि कांग्रेस के राज में किसानों पर लाठी चार्ज हुआ करता था। हम विलेज लेवल तक मॉनिटरिंग कर रहे हैं, अवैध भंडारण या डायवर्जन पर ध्यान देकर धरपकड़ की जा रही। अवैध भंडारण के मामले में अब तक 23 एफआईआर दर्ज की गई। खाद की मांग को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही। कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि पुराने राज से जुड़े हुए लोग गड़बड़ी कर रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। इस महीने 3 लाख मैट्रिक टन यूरिया की आवक रबी 2025 में अक्टूबर से दिसम्बर तक केंद्र सरकार द्वारा आवंटित 11 लाख 34 हजार मैट्रिक टन यूरिया की एवज में अक्टूबर 2025 को उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 10 लाख 50 हजार मैट्रिक टन की उपलब्धता की जा चुकी है, जो 92.59 प्रतिशत है। इसके साथ ही 25 हजार मैट्रिक टन यूरिया परिवहन में है। इस महीने (दिसंबर) में तीन लाख मैट्रिक टन यूरिया की आवक संभावित है। प्रदेश में वर्तमान में एक लाख 67 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 66 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 61 हजार मैट्रिक टन एनपीके व एक लाख 43 हजार मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में गत वर्ष की तुलना में फस्फेटिक उर्वरकों का स्टक 79 हजार मैट्रिक टन अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *