माली कॉलोनी में पुष्पांजलि विहार कॉलोनी स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम मंदिर के सामने खाली प्लॉट में कचरे से श्रद्धालु परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम की टीम सफाई करती है, लेकिन कुछ लोग फिर से कचरा डाल देते हैं। इससे मंदिर परिसर की स्वच्छता बिगड़ रही है और दर्शन करने आने वालों को असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासियों ने निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि प्लॉट पर कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि धार्मिक स्थल के आसपास स्वच्छता बनी रहे। निगम के कर्मचारियों को भी स्थानीय सफाई करने से रोकते हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस खाली प्लॉट का मालिक यहां नहीं रहता। इसलिए इस जगह को डंपिंग यार्ड बना रखा है।


