पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका मिला युवक

डूंगरपुर| दोवड़ा थाना क्षेत्र खुमानपुरा गांव पेड़ से युवक शव लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके दोवड़ा पुलिस पहुंची तथा शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी अनुसार दोवड़ा थाना क्षेत्र खुमानपुरा निवासी जयेश पुत्र मणिलाल कटारा का शव घर कुछ ही दूरी पर नाले के पास पेड़ स्वयं के शर्ट से फंदे से लटका हुआ मिला। गांव के बकरिया चराने गए युवकों जयेश को फंदे से लटका देख कर इसकी जानकारी ग्रामीणों ओर सरपंच देव शंकर ननोमा को दी। सूचना मिलने पर मौके पर दोवड़ा थाना एएसई महेंद्र सिंह,कांस्टेबल माधव सिंह, नरेंद्र कुमार और लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों की मदद से शव नीचे उतरा तथा जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया ई जयेश गुजरात के अहमदाबाद मजदूरी काम करता है। दो दिन पूर्व अहमदाबाद से घर लौटा था। पोर्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार सुबह होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *