गल्ला किराणा व्यापारी संघ ने स्वर्ण जयंती समारोह मनाया, जिले के वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर गल्ला किराणा व्यापारी संघ ने अपना स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह हुआ। शहर के एक निजी वाटिका में हुए कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष और पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक पुष्पेंद्रसिंह चौधरी, जिला फूड इंस्पेक्टर आसीन दिन और अध्यक्ष प्रवीण पटवा थे। कार्यक्रम में सुबह सभी सदस्यों के परिवारजन का स्नेहमिलन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम कर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में पिछले पचास साल में गल्ला किराणा संघ से जुडे व्यापारियों का सम्मान किया। इसके बाद प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष केके गुप्ता का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में महिलाओं और बालिका शिक्षा को लेकर प्रोत्साहन कार्यक्रम किया। संचालन महामंत्री हिमांशु भावसार ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *