डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ऋषिन चौबीसा, देवीलाल पाटीदार एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट को पत्र प्रेषित कर 17 एवं 18 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली डीएलएड परीक्षाओं की तिथियों पर पुनर्विचार कर आगामी कार्य दिवसों में आयोजित करवाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष बलवंत बामणिया,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान एवं मंत्री दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 17 एवं 18 जनवरी 2025 को शिविरा पंचांग के अनुसार राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में अधीनस्थ पंजीयक कार्यालय शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 17,18 जनवरी को डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिस कारण से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि वह परीक्षाओं के आयोजन में भाग ले या चिंतन मनन के लिए आयोजित शैक्षिक सम्मेलन में अपने विचार हेतु सहभागिता करे। संघठन ने आगामी 17 एवं 18 जनवरी 2025 को आयोजित डीएलएड परीक्षाओ की तिथियों पर पुनर्विचार करते हुए आगामी कार्य दिवसों में उक्त परीक्षाओं का आयोजन करने के संशोधित आदेश (समय सारिणी) जारी करवाने की मांग की है। संगठन के प्रवीण जैन, नवनीत भट्ट, कांता परमार, भारत सिंह राणावत, राम लाल कटारा, जगदीश पाटीदार, दक्षा कलाल, सुदर्शन सिंह चौहान, देवानंद उपाध्याय, नरेश पाटीदार, राजेन्द्र वरहात, योगेश डामोर, कोमेंद्र सिंह चौहान, भरत पाटीदार, हितेश उपाध्याय, राजेन्द्र मीणा, दिनेश कुमार जैन, डाया लाल कलाल, हिमांशु कोटेड एवं करण सिंह चौहान सहित उपशाखा पदाधिकारियों ने विभागीय शिविरा पंचांग को ध्यान में रखे बिना परीक्षा आयोजन को असंवैधानिक बताते हुए तत्काल तिथियों को संशोधित करने की मांग की है ताकि शिक्षकों के सामने आ रही असमांजस्य की स्थिति दूर हो सके।


