भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को शहर के हॉस्पीटल चौराह एवं बायपास रोड पर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग ने वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाने के साथ बिना हेलमेट के निकले एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। परिवहन विभाग ने एक जनवरी से 4 जनवरी तक 582 चालान बनाकर 18.89 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत परिवहन और पुलिस की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रविवार को प्रभारी यातायात शाखा भूपेन्द्रसिंह, रमेशचन्द्र, कचरूलाल, मुकेश कुमार, गजराज सिंह के साथ परिवहन विभाग नागेन्द्र रवामत, प्रवीण कलाल, हिमांशुराज सिंह, मयंक गमेती, कर्मचन्द बामणिया, शैलेन्द्र सिंह ने वाहन ड्राइवरों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, ओवरलोड वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। यातायात शाखा प्रभारी एवं परिवहन विभाग की टीम ने बायपास रोड पर ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए साथ ही ओवरलोड नहीं चलने, वाहनों में सरिया आदी का भराव ट्रैक्टर ट्रॉली के बाहर की और नहीं निकालने एवं सरियों पर रिफ्लेक्टीव टेप या लाल कपडा लगाकर चलने की हिदायत दी। कार्यक्रम में वागड़ बस यूनियन महासचिव दीपक तम्बोली, कुंवरपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह,अरविंद सिंह, रफीक मोहम्मद, मुश्ताक खान, अंसार अहमद, अंकित टेलर, आशीष पंचाल, भूपेन्द्र कलाल,भरत जोशी, लक्ष्मण मीणा, अब्दुल वहाब, दिनकर श्रीमाल, विशाल पहाड, अमित अहारी, गजेन्द्र तंबोली, आदि ने सहयोग किया।


