भास्कर संवाददाता। डूंगरपुर आमतौर पर पौष का महीना सर्दी का ही होता है पर अभी पौष का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और सर्दी का असर कम होने लगा है। पिछले दो दिन के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है इसमें दिन का पारा 2 डिग्री से सीधे 29 डिग्री तक आ गया है। रात का पारा 12 से 9 डिग्री पर आ गया। आमतौर मकर सक्रांति के बाद ही इसका असर देखने को मिलता है पर इस बार सर्दी के तेवर ढीले पड़ गए और मौसम ने एकदम अपना मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से सर्दी बढ़ने के आसार है। सोमवार से गुरुवार तक एक बार फिर मौसम बदलेगा और दिन का तापमान 23 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री तक आ सकता है। शनिवार से फिर से मौसम बदल जाएगा और गर्मी बढ़ेगी। डॉक्टर के अनुसार इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है, इसमें एकदम गर्मी पड़ते ही एसी और पंखे शुरू नहीं करें।


