शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी के दल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में 3 से 4 घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: जयश्री विहार, साकेत आवास, शिव सागर, कहारो का मुहल्ला, कॅरियर टाउनशिप, राधिका रिसॉर्ट व आसपास, संस्कृति विहार इलाके की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: बॉम्बे योजना , आर्केडिया स्कूल के पीछे, आरकेपुरम-बी, स्वामी विवेकानन्द नगर इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: श्रीनाथपुरम डी इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे: बालाजी मार्केट, पेट्रोल पंप के आसपास के इलाकों की साढे तीन घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: आकाशवाणी कॉलोनी, न्यू आकाशवाणी, सरोल विहार, पुरी एनक्लेव, राजेंद्र विहार, सरस्वती कॉलोनी, किशोर सागर कॉलोनी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


