मंत्री बोले-विपक्ष दो सालों से दांतों तले अंगुली दबा रहे:उनके पास कोई सॉलिड मुद्दा नहीं, जापान की तर्ज पर होगा सौन्दर्यकरण

राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा- विपक्ष दो सालों से दांतों तले अंगुली दबा रहा है। उनके पास कोई सॉलिड मुद्दे नहीं है। उनके मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को लेकर जो बयान दिए पूरे प्रदेश दे सुनें। वो हर कदम पर आपसी फूट से बाहर नहीं आ पा रहे थे। मुख्यालय पर जापानी की तर्ज पर सौन्दर्यकरण किया जाएगा। यह बात के.के. मंत्री शुक्रवार रात को नई पंचायत समिति मांगता बनाने पर वहां के लोगों ने उनका स्वागत समारोह में कही। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी शामिल हुए थे। दरअसल, मांगता में नवगठित पंचायत समिति और राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह नई पंचायत समिति धोरीमन्ना पंचायत समिति से अलग होकर सृजित हुई है। इस अवसर पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य मंत्री केके बिश्नोई मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने की। के.के. विश्नोई ने मीडिया बातचीत में कहा कि लगातार पंचायती राज पुनर्गठन का काम किया जा रहा है। रेवन्यू विलेज और ग्राम पंचायतें बनी उसके बाद से वहां के लोगों में खुशी का माहौल है। यहां के लोगों ने मेरा जगह-जगह स्वागत किया। इनका प्यार समझ लो या खुशी समझ लो। इन्होंने पूरे गुड़ामालानी विधानसभा में जगह-जगह स्वागत कर धन्यवाद और खुशी जाहिर की है। केंद्र सरकार से अपग्रेडेशन की एक स्कीम है। उसके तहत गुड़ामालानी सीमांत जिले का हिस्सा है। अलग-अलग जिलों में आईटीआई दी गई। उसका प्रक्रियाधीन है। अलवर, भरतपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिला है। जहां पर अधिक आवश्यकता भी है। जहां पर नई-नई फैक्ट्रियां भी लगी हुई है। आगे भी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह नवाचार करने का प्रयास किया गया है। एक सवाल के जवाब में मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा- विपक्ष की दो सालों से दांतों तले अंगूली दबी हुई है। उनके पास कोई भी सॉलिड मुद्दे पर चर्चा नहीं कर पा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के कुशासन की चर्चा करें, पेपर लीक, होटलों के अंदर सरकार थी, विकास को लेकर मुद्दे, उद्योगों को लेकर मुद्दे हर कदम पर आपसी फूट से बाहर नहीं आ पा रहे थे। उनके उपमुख्यमंत्री (सचिन पायलट) के बारे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) के बयान पूरे प्रदेश ने सुनें। उनकी तुलना करना भी आज लोगों को ठीक नहीं लग रहा है। गुड़ामालानी मुख्यालय पर यूरोप की तर्ज पर सौन्दर्य करण किया जाएगा। यहां पर शानदार काम होने वाला है। ग्रामीणों के मन में खुशी है लेकिन विपक्ष के लोगों को ठीक नहीं लगेंगा। क्योंकि उनकी आदत में आ चुका है उसमें कोई न कोई कमी ढूंढ होती है। लेकिन जैसा बीते दो सालों में मुंह में अंगुली दबाने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। आगामी बजट में क्या घोषण होने वाली के सवाल पर मंत्री ने कहा- कार्यकर्ता से सलाह और विचार-विमर्श किया जाता है। छोटी बैठकें होती है। उसके अंदर जो विषय आते है उसी के अनुरूप बजट में डिमांड और तय करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *