अनूपपुर में अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न:114 वोट के साथ संतोष सिंह परिहार अध्यक्ष बने; रामकुमार राठौर सचिव पद पर निर्वाचित

अनूपपुर जिला वकील संघ के चुनाव 5 दिसंबर को संपन्न हो गए। इसमें वकील संतोष सिंह परिहार अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं वकील रामकुमार राठौर ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। अन्य प्रमुख पदों पर भी नतीजे घोषित किए गए हैं। वकील अशोक पटेल उपाध्यक्ष, वकील छोटेलाल प्रजापति सहसचिव, वकील दयाशंकर शुक्ला कोषाध्यक्ष और राजकुमार राठौर पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में संतोष सिंह परिहार को 114 मत मिले, जिससे उन्होंने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीश प्रसाद पांडे को 93 वोट और विनोद कुमार सोनी को 111 वोट प्राप्त हुए। 183 मतों के साथ जीत के साथ रामकुमार राठौर सचिव बने सचिव पद पर रामकुमार राठौर ने 183 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि गिरधारी साहू को 128 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पटेल को 167 वोट मिले, जबकि दुर्गेश कुमार सोनी को 143 वोट प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर छोटेलाल प्रजापति ने 167 मतों के साथ संजय दुबे (144 वोट) को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दयाशंकर शुक्ला को 182 वोट मिले, जबकि पूजा प्रजापति को 126 वोट प्राप्त हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राजकुमार राठौर ने 174 मत प्राप्त कर शिव शंकर यादव (141 वोट) को पराजित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *