देर रात भिंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान:30 साल साथ रहे पूर्व अंगरक्षक जयद्रथ सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार देर रात सपत्नीक भिंड पहुंचे। यहां उन्होंने पहले डॉ. गुलाब सिंह किरार के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। उसके बाद वे अपने 30 साल तक अंगरक्षक रहे स्व. जयद्रथ सिंह के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात भिंड आगमन के बाद सीधे डॉ. गुलाब सिंह किरार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे बायपास रोड स्थित अपने पूर्व अंगरक्षक स्व. जयद्रथ सिंह के निवास पहुंचे, जिनका कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। स्व. जयद्रथ सिंह के घर पहुंचते ही शिवराज सिंह भावुक हो गए। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, “जब मैं पहली बार सांसद बना था, तभी से जयद्रथ मेरी सुरक्षा टीम का हिस्सा बने। 30 वर्षों तक वह मेरे परिवार की तरह रहे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।” उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए आगे कहा कि, “मैं जीवनभर उनके परिवार के साथ खड़ा रहूंगा। जिस तरह उन्होंने समर्पण के साथ सेवा की, वह हमेशा याद रखी जाएगी।” भिन्न परिस्थितियों में भी शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने सहयोगी के परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदना और जुड़ाव का यह भावनात्मक दृश्य मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *