सिंगरौली की रश्मि-अंजली ने नेशनल कराटे में जीता कांस्य पदक:वाराणसी चैंपियनशिप में रानी लक्ष्मीबाई कार्यक्रम से मिला प्रोत्साहन

सिंगरौली की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल गोरबी कालरी की रश्मि शाहू और अंजली केवट ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 2 से 5 दिसंबर तक आयोजित 10वीं ऑल इंडिया एसएसकेएफ कराटे चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की। रश्मि ने कुमेती इवेंट की जूनियर कैटेगरी के 45 किलोग्राम वर्ग में, वहीं अंजली ने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित प्रेक्टिस, स्कूल में मिले सेल्फ डिफेंस और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो और कराटे जैसी मार्शल आर्ट्स सीखने से न केवल आत्मरक्षा में निपुणता आई, बल्कि खेल जगत में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी बढ़ा। दोनों छात्राओं ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को सेल्फ डिपेंडेंट और आत्मविश्वासी बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी प्रशिक्षण ने छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रश्मि और अंजली की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षकों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि इन छात्राओं ने जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्थापित की है। दोनों छात्राओं ने भविष्य में देश और प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *