पाली में एक मंदिर का ताला तोड़ बदमाश वहां भगवान की प्रतिमा पर पहनाएं गए गहने और दानपात्र से रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव के पास खेजड़ा हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हुई। शुक्रवार को पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिय। चोर मंदिर से प्रतिम पर पहनाए गए चांदी के मुकुट सहित अन्य गहने और दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए भी चोरी कर ले गए। यहां मंदिर के पास ही झोपड़ी में महंत राजरामदास रहते है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। बता दे कि इन दिनों सर्दी के मौसम में पाली शहर सहित जिले भर में कई जगह चोरी की वारदाते होना सामने आ रही है। सर्द रात में चोर रात के अंधेरे में बंद पड़े मकानों और मंदिरों का निशाना बना रहे है।


