मावली MLA-कुछ स्वार्थी और राजनीतिक लोग शामिल:बोले बड़गांव में डा. अशोक शर्मा का राजनीति से कोई वास्ता नहीं, जो उनसे जलते वो कर रहे खेल

उदयपुर में बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल से एपीओ किए गए प्रभारी डॉ अशोक शर्मा के मामले में मावली के कांग्रेस विधायक पुष्करलाल डांगी का बयान सामने आया है। डांगी ने कहा कि डाक्टर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता है उसका काम तो सेवा करना है और वहीं डा. शर्मा कर रहे है। उनको परेशान करने वाले लोग अपने स्वार्थ के लिए यह सब कर रहे है। डांगी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। डांगी ने कहा कि डा. अशोक शर्मा अच्छे व्यक्ति है। इनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ कांग्रेस का आरोप लगाकर इनको प्रताड़ित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि एक डाक्टर होता है मरीजों की सेवा के लिए होता है, उसका राजनीति से कोई वास्ता नहीं होता है। कुछ स्वार्थी, कुछ राजनीतिक लोग और कुछ अभद्र व्यवहार वाले लोग डा.शर्मा को परेशान कर रहे है। MLA डांगी ने कहा कि डा. अशोक शर्मा को मैं व्यक्तित रूप से जानता हूं ये बहुत ही अच्छा डॉक्टर है, सेवाभावी डॉक्टर है। वे मरीजों के प्रति रूचि लेकर सेवा कर रहे है। कुछ लोग इनसे जलते है अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर। डाक्टर कोई राजनेताओं का थोड़े था वो तो सेवा करने वाला व्यक्ति है। इनको राजनीतिक दृष्टि से परेशान करने वाले और कांग्रेसी डॉक्टर कहने वाले की ​में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे पर एक अच्छे डॉक्टर को सम्मान मिलना चाहिए। डॉक्टर अशोक शर्मा बोल चुके MLA चुप क्यों… संबंधित ये खबरें भी पढ़े… इलाज के दौरान REEL बनाने वाले डॉक्टर को हटाया:हॉस्पिटल पहुंचकर रोने लगे बच्चे और बड़े; CMHO ने कहा- शिकायतें मिल रही थी डॉक्टर अशोक शर्मा बोले-MLA डांगी चुप क्यों:बड़गांव हॉस्पिटल से एपीओ डॉक्टर ने कहा- क्षेत्र के चारों विधायक बताएं- मैं गलत या सही इलाज के दौरान REEL बनाने वाले डॉक्टर बोले:करोड़पतियों और नेताओं को लाइन में लगाया, इसलिए APO किया; ग्रामीण रोए डॉक्टर को एपीओ करने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध:वीडियो में बोले- छोटे नेताओं से लेकर लोकल अफसरों की चेन सक्रिय, ट्रांसफर से नहीं डरता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *