कोटा के गांव में म्यूजिक एल्बम की शूटिंग:श्याम भजन ने मचाई धूम, कोटा में पर्यटन व फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं

क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन की ओर से जय श्री श्याम भजन का भक्तिमय फिल्मांकन किया गया है, यह गीत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धूम मचा रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। डायरेक्टर भुवनेश महावर ने बताया कि जय श्री श्याम भजन को चंद्रेसल गांव के पास स्थित एक छोटे से गांव में फिल्माया गया है, इसकी पूरी शूटिंग ओरिजनल लोकेशन पर की गई हैं, जहां पर सभी कच्चे मकान है और भारत की प्राचीन परंपराओं को भी इस सॉन्ग में समेटा गया है। खाटू श्याम महाराज का यह भजन बेहद ही मार्मिक है जिसमें एक नन्ही सी बालिका अपनी मां को ठीक करने के लिए खाटू श्याम जी का स्मरण करती है और उसके बाद वह उसकी मां बिल्कुल ठीक हो जाती है। इस सॉन्ग के पोस्टर का विमोचन कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने किया। इस दौरान मुंबई से आए सुधाकर शर्मा और सतीश धेहरा ने कोटा की लोकेशन को काफी पसंद किया और कहा कि आने वाले समय में वह कोटा में और भी फिल्मों को लाने का प्रयास करेंगे। कोटा में पर्यटन की अपार संभावना है, धार्मिक नगरी के रूप में कहें चाहे प्राकृतिक सौंदर्य की बात कहें, चंबल का सुंदर और अद्भुत विहंगम दृश्य मन को लुभाता है और राज्य सरकार भी पूरा प्रयास कर रही है कि कोटा में पर्यटन विकसित हो, अगर फिल्में यहां आएंगी तो उस टीम का पूरा सपोर्ट किया जाएगा। सरकार की ओर से जो भी मदद हो सकेगी उसे करने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *