बारां| समीपवर्ती फतेहपुर ग्राम में विस्तारक योजना के तहत सेवा बस्ती सिकलीघर बस्ती में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सेवा भारती की ओर से किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ. राधेश्याम गर्ग ने शीत ऋतु आहार विहार के बारे मे बताया तथा आस पास खेतों में औषधीय पौधे के महत्व के बारे में बताया। डॉ. प्रवीण जैन व डॉ. गर्ग ने 110 मरीजों को परामर्श दिया व दवाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर गर्ग ने कहां की मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। शिविर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख कैलाश नामा, जिला सेवा प्रमुख नरेंद्र गोस्वामी, सेवा भारती से महावीर गौड़, गो सेवा सुरभि, ग्राम प्रमुख कृष्णगोपाल गोचर व जिला पर्यावरण टोली सदस्य कृष्ण गोपाल सुमन ने सहयोग किया व विशाल, कुलदीप, रविंद्र, प्रदीप, राजेंद्र उपस्थिति रहे। आभार एवं शांति मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ।


