राष्ट्र सेविका समिति का जिला पथ संचलन 12 को, किया पूर्वाभ्यास

भास्कर न्यूज | बारां राष्ट्र सेविका समिति का जिला स्तरीय पथ संचलन स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को शहर के मुख्य मार्गों पर निकलेगा। पथ संचलन की तैयारी को लेकर रविवार को नगर एकत्रीकरण का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की बहिनों ने घोष के साथ पथ संचलन का अभ्यास किया। राष्ट्र सेविका समिति के प्रचार विभाग ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार को दोपहर 1 बजे एक श्री राम स्टेडियम में एकत्रीकरण एवं उद्बोधन होगा। 3 बजे पर प्रचल की आज्ञा के साथ पथ संचलन प्रारंभ होगा। पथ संचालन श्री राम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, इंदिरा मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीजी मंदिर, चौमुखा बाजार, घंटाघर, धर्मादा चौराहा से जनता मार्केट, केशव कीर्ति भवन से होकर वापस श्रीराम स्टेडियम पहुंचेगी। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से पहली बार बारां में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पथ संचलन में 300 सेविका बहनें भाग लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *