बारां|युवा व्यापार संघ धानमंडी बारां की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद सप्ताह-2025 के तहत मंडी प्रीमियर लीग का शुभारंभ सोमवार 6 जनवरी को होगा। युवा व्यापार संग अध्यक्ष मोहित टक्कर ने बताया कि मंडी में हर वर्ष की भांति खेलों के प्रति प्रोत्साहन के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता, स्लो गियर बाइक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें विजेता पंद्रह हजार एव उपविजेता सात हजार पांच सौ रुपए नगद पुरस्कार बारां नागरिक सहकारी बैंक की ओर से एवं सभी प्रकार की ट्रॉफी आईसीआईसीआई बैंक की ओर से प्रदान की जाएगी। महामंत्री राहुल बंसल एवं कोषाध्यक्ष अंबरीश मंगल ने बताया कि खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे धानमंडी में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंडी सचिव मनोज मीणा, नागरिक बैंक चेयरमैन हरगोविंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी, संस्था धर्मादा अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, लहसुन व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश बंसल, आईसीआईसीआई बैंक रीजनल हेड सौरभ सोनी, ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र झाला व सौरभ विजय, नागरिक बैंक संचालक अश्विनी बंसल व निशांत तिवारी, युवा व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष यशवंत राठौर व हरीश विजय, मुनीम संघ अध्यक्ष शंकर सुमन, हम्माल अध्यक्ष रमेश सुमन होंगे।


