जयपुर में शुक्रवार को फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक की ब्रांच को जौहरी बाजार से गणगौरी बाजार ट्रांसफर किया गया। बैंक के नए परिसर का प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बैंक के प्रबंधक मंडल के सदस्य सतीश चंद्र मेहता, संचालक मंडल के अन्य निदेशक मंजू जैन और एन के जालानी के साथ प्रबंध निदेशक सुनील पाचेमा और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। नई ब्रांच को पूरी तरीके से कंप्यूटराइज किया गया है। साथ में लॉकर और एटीएम की सुविधा भी दी गई है। बैंक के अध्यक्ष ्अभिमन्यु गोलछा ने बताया कि फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर भारत का एक आगे बढ़ता मल्टी स्टेट सहकारी बैंक है। उन्होंने बताया- हमारा बैंक वर्तमान में 27 ब्रांच के साथ 50 हजार से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। 2024-2025 में कुल 995 करोड़ रुपए का व्यापार किया है। इस दौरान कुल 877 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है। बैंक के ग्राहकों के लिए देशभर में 2.5 लाख से अधिक एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ यूपीआई और ई कॉमर्स की सुविधा भी उपलब्ध है।


