पीपलदा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने जहर खाया:बांसवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच

घंटाली थाना क्षेत्र के पीपलदा गांव में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले गए। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। पति से विवाद के बाद खाया जहरीला पदार्थ जानकारी के अनुसार, पीपलदा निवासी काली पत्नी मनीष का शुक्रवार देर रात अपने पति मनीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मनीष देर रात ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा, जिससे नाराज होकर काली ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ का सेवन करने के तुरंत बाद काली की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। महिला की हालत गंभीर डॉक्टरों के अनुसार, काली की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उसे लगातार चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक जांच भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस इस मामले को घरेलू विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *