जालंधर में सफाई पर हंगामा-पिस्तौल तानी:न्यू गुरु अमरदास नगर में सीवरजे सफाई को लेकर हुआ विवाद, घटना की CCTV फुटेज सामने आई

जालंधर के न्यू गुरु अमरदास नगर में सीवरेज सफाई को लेकर हंगामा हो गया। सफाई को लेकर वार्ड के मौजूद और आम आदमी पार्टी से संबंधित हारे हुए पार्षद में तू-तू मैं-मैं हो गई। मौजूदा पार्षद आशू ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद के साथ आए एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी।
घटना थाना डिवीजन-1 के अंडर आते वार्ड नंबर-2 की है। न्यू गुरु अमरदास नगर में उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड पार्षद आशु शर्मा ने सीवरेज सफाई के लिए मशीन बुलाई। आरोप है कि इस दौरान पार्षद चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के नेता ने आकर विवाद शुरू कर दिया और सीवरेज की सफाई को बीच में ही रुकवा दिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों ने करवाए शांत
हंगामा और सफाई पर विवाद होने पर थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर एकत्रित लोगों ने मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत करवाया। थाना-1 के SHO राकेश कुमार ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच शुरू कर दी है। बहस की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें गली में बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पार्षद आशु का आरोप-मुझ पर पिस्तौल तानी गई
पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। आरोप है कि आप नेता इलाके में साफ-सफाई का काम नहीं होने दे रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *