भोपाल में स्कूल की अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:लिखा- ‘पापा, माफ़ कर देना…बीमारी के चलते जान दे रही हूं,अब और सहन नहीं होता

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह मदर टेरेसा स्कूल में अकाउंटेंट थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी के चलते जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक न्यू ओम नगर में रहने वाली 27 वर्षीय सुजाता खंडाले मदर टेरेसा स्कूल में अकाउंटेंट थी। शुक्रवार को ही उसका जन्मदिन था और इसी दिन उसने सुसाइड कर लिया। युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मनोज नागवंशी के मुताबिक मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि उसे बीमारी क्या थी। एएसआई ने बताया कि फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मां-पिता को लिखा सॉरी मृतका ने सुसाइड नोट में मां पिता सहित सभी परिजनों से माफी मांगी है। उसने लिखा की मेरी मौत की जिम्मेदार मैं ही हूं। अब ओर सहन नहीं कर सकती। इस बीमारी से तंग आ चुकी हूं। हालांकि पूरे सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं है कि उसे बीमारी क्या थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *