सीकर में हिस्ट्रीशीटर ने टोल प्लाजा पर तोड़ोफोड़ की:स्टाफ को धमकी दी-कहा,हर महीने 50 हजार रुपए दो; नहीं तो जान से मार दूंगा

सीकर के सदर थाना इलाके में स्थित सेवद टोल प्लाजा पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने तोड़फोड़ की। पैसों की डिमांड करके उन्होंने स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी। टोल मैनेजर ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। दौसा के सिकंदरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेवद टोल पर मैनेजर है। टोल पर रात को 1:30 बजे के करीब एक बोलेरो कैंपर गाड़ी आई। बोलेरो गाड़ी में दो लोग बैठे थे। इन्होंने टोल पर अपनी गाड़ी को रोका इसके बाद वहां पर लड़कों के साथ मारपीट करना शुरू किया और टोल के सामान को तोड़ने लगे। टोल के कर्मचारी भाग कर ऑफिस में गए तो मारपीट करने वाले दोनों बदमाश भी उनके पीछे ऑफिस में गए। जहां पर एक बदमाश ने उन्हें कहा कि मुझे गजू सिंगडोला कहते हैं,मैं नेछवा थाने का हिस्ट्रीशीटर हूं। आपको टोल चलाना है तो मुझे हर महीने 50 हजार रुपए देने होंगे। इतने दिन से टोल चला रहे हो उसके बदले 2 लाख रुपए दो। मेरी गैंग का कोई भी आदमी टोल पर आकर नाम लेता है तो उससे टोल भी नहीं लोगे। हर महीने मेरा आदमी आएगा उसको 50 हजार रुपए दोगे। वरना, जान से मार दूंगा, गाड़ी की सीट के नीचे हर वक्त पिस्टल रखता हूं। कहना नहीं माना तो जान से मार दूंगा। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से चले गए। अब सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *