मंदसौर में बवाल, शामगढ़ दूसरे दिन भी बंद:नाबालिग का अश्लील वीडियो बना 5 लाख मांगे; आरोपी लंगड़ाते हुए थाने पहुंचे, लोग बोले- घर तोड़ो

नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वीडियो वायरल करने के मामले में शामगढ़ में तनाव बरकरार है। घटना के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी नगर पूरी तरह बंद है। कृषि उपज मंडी, निजी स्कूल-कॉलेज और बाजार पूरी तरह ठप हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों- रिहान और बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए। कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। FIR के मुताबिक, पीड़िता 12वीं की छात्रा है। आरोपी रिहान से उसकी 3 महीने पहले पहचान हुई थी। परिजनों की गैरमौजूदगी में रिहान चाकू लेकर घर में घुस गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्त बाबू को भी दिखाया। इसके बाद दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की। 2 लाख दे दिए थे, फिर भी नहीं माने
बदनामी के डर से परिवार ने घर में रखे 2 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए थे। इसके बावजूद उनकी डिमांड कम नहीं हुई। वे बाकी के 3 लाख रुपए मांगते रहे। जब पैसे नहीं मिले, तो आरोपियों ने वीडियो लड़की के पिता और मामा के मोबाइल पर भेज दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाने का घेराव, जुलूस निकालने की मांग
वीडियो सामने आते ही गुरुवार रात से ही लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों और सर्वसमाज ने थाने का घेराव कर दिया। भीड़ ने मांग की कि आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला जाए और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। भारी विरोध के बीच पुलिस ने एहतियातन सख्ती बरती है। एएसपी तैर सिंह बघेल ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। 11 धाराओं में केस दर्ज, आज भी धरना जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट, आईटी एक्ट, जबरन वसूली, चाकू दिखाकर धमकाने और ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर धाराओं सहित कुल 11 धाराओं में मामला दर्ज किया है। आज (शनिवार) भी सर्व हिंदू समाज और पोरवाल समाज के आह्वान पर अनिश्चितकालीन बंद और धरना प्रदर्शन जारी है। देखिए बंद की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *