लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट लगातार चौथे दिन भी रद्द रहीं। शनिवार को दोपहर तक की 11 और दोपहर से रात तक की भी 11 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। एक फ्लाइट एअर इंडिया की भी कैंसिल हुई है। दूर-दूर से आए यात्री 4 दिन से लखनऊ के होटलों में ठहरे हुए हैं। आज फिर कई यात्रियों का आक्रोश दिखा। एक यात्री बोला- इंडिगो वाले सामने मिल जाएं तो झापड़ मार दूं। आज किसी को 7 तो किसी को 8 दिसंबर के टिकट दिए गए हैं। दोपहर बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। नेपाल से आए एक यात्री ने कहा- 4 लोग साथ में 3 तारीख को यहां आए थे। यहां से कोलकाता और फिर वहां से वियतनाम जाना है। यहां आने पर पता चला कि कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 कैंसिल हो गई। 3 दिन से यहीं हम लोग होटल में ठहरे हैं। दोपहर बाद की 11 और फ्लाइट रद्द एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस परिचालन सामान्य करने का प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से सुधरी नहीं है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति ऑनलाइन जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। एयरपोर्ट से पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…


