नगरीय क्षेत्र बांदरी में शहरी सुधार कार्यक्रम फेस-7 के तहत जीआईएस आधारित सम्पत्तिकर सर्वेक्षण कराया गया है। सर्वे की अंतिम रिपोर्ट सर्वे संस्था द्वारा नगर परिषद बांदरी में जमा करा दी गई है। चूंकि इस सर्वे में सम्पत्ति के स्वामी का नाम, क्षेत्रफल, स्थान आदि में त्रुटियों की संभावना है। अतः इस सर्वे से प्राप्त डाटा को लागू करने से पूर्व निकाय द्वारा दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। यदि किसी व्यक्ति को सर्वे से एकत्र डाटा के सम्बन्ध में आपत्ति है तो वह 20 जनवरी तक कार्यालय नगर परिषद बांदरी में आवेदन दे सकते हैं।


