गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की धार्मिक व पर्यटन नगरी अमरकंटक में सुनियोजित तरीके से विकास कार्य कराने की रूपरेखा बनाई गई है। अमरकंटक आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने 5 दिसंबर को पेंड्रा में अपने निजी प्रवास के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री जायसवाल ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए जबलपुर से अमरकंटक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से श्रद्धालु और पर्यटक मैकल परिक्रमा भी कर सकेंगे। एमपी सरकार की सराहना की उन्होंने मध्य प्रदेश की मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनहितैषी कार्य कर रही है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।। अपने परिवार संग पहुंचे मंत्री जायसवाल मंत्री दिलीप जायसवाल अपने निजी प्रवास पर पेंड्रा में अपनी बहन शकुंतला जायसवाल, भांजे कुंजन जायसवाल, भांजी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, सत्य नारायण जायसवाल और किरण जायसवाल के घर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मिलने वालों में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक जायसवाल, श्रीकांत ताम्रकार, पार्षद सुनीता गोलू राठौर, वेदराम कोल और राजेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे


