चिरमिरी पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान:हेलमेट पहनने वालों को सम्मानित किया, उल्लंघन करने वालों को दी गई समझाइश

एमसीबी जिले के चिरमिरी में पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी और एनएसएस/स्काउट के छात्रों को शामिल किया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। दोपहिया चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया अभियान के तहत, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दोपहिया चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को एनसीसी छात्राओं ने समझाया और उनसे सॉरी बुलवाया। उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी गई। कार चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में मौतें रोकने और युवाओं को जागरूक करने की पहल चिरमिरी पुलिस का यह अनोखा प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और विशेषकर युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने पर केंद्रित है। पुलिस का मानना है कि हेलमेट न पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में चिरमिरी के मुख्य मार्ग हल्दीबाड़ी में यह संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दोपहिया चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों को वाहन न देने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *