बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों में टक्कर:महादेव प्रसाद जांगिड़ ने लिया नाम वापस, अंतिम सूची चस्पा की

अलवर बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष पद की सीधी टक्कर तीन उम्मीदवारों के बीच रह गई है। शुरुआत में चार उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन महादेव प्रसाद जांगिड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन भरा था, लेकिन शनिवार को नाम वापसी के दौरान अपना नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार शर्मा बिट्टू, अजय यादव और अभिमन्यु सिंह चौहान ही मुकाबले में रह गए हैं। 12 दिसंबर को होगा मतदान, शाम तक घोषित होंगे परिणाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीराम यादव ने बताया कि मतदान 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके आधे घंटे बाद, यानी 4:30 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन पदों के लिए भरे गए थे नामांकन अध्यक्ष पद पर अब तीन उम्मीदवार-राकेश कुमार शर्मा बिट्टू, अजय यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान उपाध्यक्ष पद पर कुल 5 उम्मीदवार-असीस खंडेलवाल, रामलखन सिंह बंसला, किशन सेन, सुधीर कुमार यादव और सतीश कुमार शर्मा संयुक्त सचिव पद पर 5 उम्मीदवार पुस्तकालय सचिव पद: 2 उम्मीदवार सचिव पद: रामकिशन, जीतेंद्र कुमार शर्मा और सवर्ण सिंघल कोषाध्यक्ष पद पर 7 दावेदार- नरेश कुमार सैनी, अनिल कुमार शर्मा, प्रीतम सिंह खराना, मोहित कौशिक, सर्वेस कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार शर्मा और मुकेश गौड़ और सदस्य पद: 10 आवेदकों ने नामांकन दाखिल किया नामांकन वापसी की प्रक्रिया शनिवार को दोपहर 3 बजे तक चली, जिसके बाद अंतिम सूची चस्पा की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *