खरगोन के सेगांव में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शिरकत की। उन्होंने मंच से बच्चों को खेल के साथ जीवन में अनुशासन और देशप्रेम का पाठ पढ़ाया। इस महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को खरगोन जिला मुख्यालय पर होगा। महोत्सव की शुरुआत योग प्राणायाम से हुई, जिसके बाद खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी जैसी मैदानी खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद बोले- आमजन को खेल से जोड़कर स्वस्थ बनाना हमारा उद्देश्य
सांसद सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि देसी खेल केवल विद्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि आमजन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य आमजन को देसी खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ बनाना है। सोलंकी ने कहा कि हार जीत अपनी जगह है लेकिन हर व्यक्ति को खेल से जोड़कर उसे फिट रखना सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य है। जब लोग फिट रहेंगे तो प्रदेश फिट होगा। जब प्रदेश फिट होगा तो देश फिट रहेगा। फिट इंडिया मूमेंट को हमको रूकने नहीं देना है। महोत्सव के अगले चरण में भगवानपुरा में खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह में जिले भर से 10 हजार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान चंद्रसिंह वास्कले (भगवानपुरा), ओम सोनी (बड़वानी) सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


