मुरैना के थरा गांव से 5 दिसम्बर गुरुवार शुक्रवार को दरम्यानी रात अज्ञात चोर ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो ट्रेक्टर ट्रॉली घर के बाहर नहीं था। फरियादी ने अंबाह थाने पहुंच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंबाह पुलिस ने चोरी गए ट्रेक्टर ट्रॉली बरामद करने एक टीम बनाई। गौरव तोमर के पास सोनालिका 745 डीआई ट्रेक्टर क्रमांक MP06 / AB/ 8313 है। गौरव के द्वारा ट्रेक्टर को शाम को घर के बाहर ही खड़ा किया था। 5 दिसम्बर गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर के द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉली को चोरी का लिया गया। सुबह जब गौरव तोमर उठा तो देखा कि दरवाजे पर खड़ा ट्रेक्टर ट्रॉली नहीं है। गौरव ने अंबाह थाना पहुंच ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंबाह टीआई सतेंद्र कुशवाहा के अनुसार थरा गांव से ट्रैक्टर चोरी की घटना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और मुखबिर एक्टिव किए गए तो पता चला कि उक्त ट्रेक्टर को बरेठा रोड पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी की तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोर जोमदार के पुरा के जंगल में छोड़ भाग गया। आरोपी की तलाश जारी है।


