जमशेदपुर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा:ताला तोड़कर की गई थी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

जमशेदपुर में एमजीएम थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू, रोहित गोप, मनीष राय और बिक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गए 15 से 16 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह चोरी पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर 29-30 नवंबर की रात हुई थी। परिवार 28 नवंबर को एक समारोह में गया था, जिसके कारण घर में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ा और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन समेत कई सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद पीड़ित द्वारा एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। पूछताछ में टूटे आरोपी; चोरी का पूरा राज खुला कम समय में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई। टीम में डीएसपी पटमदा और एमजीएम थाना प्रभारी भी शामिल थे। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया और संदिग्धों पर निगरानी रखी। इसी क्रम में चारों आरोपी पकड़े गए। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सुंदर कुजूर और रोहित गोप टूट गए और उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद आभूषणों को आपस में बांट लिया गया था और बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, लोहे का औजार, स्क्रू ड्राइवर और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। इनमें सोने का ब्रासलेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, कई जोड़ी टॉप्स, चांदी की पायल और बिछिया शामिल हैं। एसपी बोले- चोर गिरोहों पर लगेगा लगाम ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों को बड़ा झटका लगा है। एसपी ने बताया कि चोरी गए सामान का लगभग पूरा हिस्सा बरामद कर लिया गया है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *