असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कल से शुरू होगी:उदयपुर में 45 सेंटर पर 13,440 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, 20 दिसंबर तक चलेंगे एग्जाम

RPSC के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तहत पहला पेपर कल होगा। परीक्षा 7 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी। राजस्थान में इस परीक्षा के लिए कुल 92,600 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। उदयपुर में इस परीक्षा के लिए 45 सेंटर बनाए गए हैं, जहां 13,440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 41 सरकारी और 4 प्राइवेट संस्थान शामिल हैं। कल सामान्य ज्ञान का पेपर होगा, जो दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इस बार सभी Optional Subjects के पेपर केवल जयपुर में होंगे, जबकि General Knowledge का पेपर सभी 7 संभाग मुख्यालयों पर हो रहा है। इससे पहले आमतौर पर RPSC वैकल्पिक विषयों की परीक्षा अजमेर और जयपुर में कराता रहा है, लेकिन इस बार भी Optional Subjects की परीक्षा जयपुर में ही होगी। जीके के पेपर में सबसे अधिक 42,348 अभ्यर्थी जयपुर में शामिल होंगे। इसके बाद उदयपुर में 13,440, अजमेर में 8,555, भरतपुर में 5,696, बीकानेर में 9,906, जोधपुर में 9,395, कोटा में 3,260 अभ्यर्थी परीक्षा रजिस्टर्ड हैं। जीके के (Question Paper III) की परीक्षा रविवार को सिर्फ एक ही पारी में होगी, जिसका समय दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद 8 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सभी वैकल्पिक विषय के पेपर रोजाना दो पारियों में होंगे। पहली पारी में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक पेपर होंगे। हर पेपर में OMR शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री का नियम सख्त है। परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *