नूंह के बॉक्सर ने भरतपुर में जीता स्वर्ण पदक:90+ सुपर हैवीवेट कैटेगरी में किया शानदार प्रदर्शन,क्षेत्र में खुशी की लहर

हरियाणा के नूंह जिले के उजीना गांव के रहने वाले बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीष कुमार ने खेलो इंडिया 2025 में अपने खेल का शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90+ सुपर हैवीवेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर मेवात क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। पहले राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर चुका है खिलाड़ी मनीष इस प्रतियोगिता में अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सभी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाजों ने भाग लिया। इससे पहले मनीष ने अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। लेकिन खेलो इंडिया 2025 में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़ी आसानी से हराकर अपने आप को सबसे श्रेष्ठ साबित किया। मनीष लगातार मेवात क्षेत्र का राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने खेल महाकुंभ और हरियाणा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतकर मेवात क्षेत्र का नाम रोशन किया था। मनीष की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार और सभी खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। पहले अपने प्रतिद्वंद्वी से हार चुके है मनीष बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार ने बताया कि कांस्य पदक के आधार पर मनीष का सिलेक्शन खेलो इंडिया 2025 के लिए हुआ था। इस बार की प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। मनोज ने कहा कि अपने प्रतिद्वंद्वी को ,जिसे वह अंतर विश्वविद्यालय में हार गए थे, उसको आसानी से हरा दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *