मऊगंज में ट्रक-मैजिक टक्कर, दो किशोर घायल:हवा में उछलकर दूर गिरा वाहन, मुदरिया मोड़ पर हादसा

मऊगंज थाना क्षेत्र के मुदरिया मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। रीवा से बनारस की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन हवा में उछलकर दूर जा गिरा। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद सैयाज अपने घर में लगी टाइल्स की बची सामग्री लेकर मैजिक वाहन से मऊगंज आ रहा था। वाहन में उसके साथ 10 वर्षीय विक्रम बंसल भी सवार था। मुदरिया मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक ने मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का 112 डायल वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल दोनों बच्चे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *