पिपलोदी में सवा करोड़ की लागत से बनेगी स्कूल बिल्डिंग:विधायक गोविंद रानीपुरिया ने किया भूमि पूजन, कहा- शिक्षा का स्तर बहतर बनाना हमारा लक्ष्य

मनोहर थाना क्षेत्रीय विधायक शनिवार को गोविंद रानीपुरिया ने मंडल घडावली के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलोदी में नए भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक गोविंद रानीपुरिया का फूल माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। नए भवन के लिए सवा करोड़ स्वीकृत भूमि पूजन के बाद विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से इस नए भवन के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परिषद शिव मेरोठा, जनपद सदस्य इंद्रबाई, बीरम लोधा, सरपंच रामकिशन लोधा, भंवरलाल भील, रामकिशन भील और मोहर सिंह भील सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रामचरण लोधा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *