रेलवे जयपुर डिविजन के अलवर-रेवाड़ी ट्रैक पर बावल-करनावास-अनाजमंडी (रेवाड़ी) रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग का काम चक रहा है। इसलिए 9 व 10 दिसंबर को रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से कुछ ट्रेनों का रुट बदला जाएगा। ये ट्रेनें जयपुर से अलवर की बजाय जयपुर से रींगस-नारनौल होकर रेवाड़ी जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अनुसार ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम की वजह से 4 ट्रेनों का रुट बदला जाएगा। 9 व 10 दिसंबर को रुट बदलने की वजह से ये लंबे रुट की ट्रेनें सीकर जिले के रींगस जंक्शन और नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर स्टाॅपेज करेंगी। इन ट्रेनों का रुट बदला 1. ट्रेन नंबर 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 दिसंबर को बाड़मेर से रवाना होकर जयपुर की बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी तथा इस रुट पर रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी। 2. ट्रेन नंबर 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को जम्मूतवी से रवाना होकर रेवाड़ी से अलवर की बजाय रींगस-फुलेरा होकर चलेगी तथा इस रुट पर अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी। 3. ट्रेन नंबर 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिसंबर को बरेली से रवाना होकर रेवाड़ी से रींगस-फुलेरा होकर चलेगी तथा अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी। 4. ट्रेन नंबर 15715, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को किशनगंज से रवाना होकर रेवाड़ी से रींगस-फुलेरा होकर चलेगी तथा अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशन पर स्टाॅपेज करेगी।


