निगम ने मनुमार्ग के आस-पास अतिक्रमण को फिते से नापा:दो दिन के बाद,अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी,

अलवर नगर निगम की टीम ने शनिवार को मनु मार्ग स्थित मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। आयुक्त ने बताया कि मनु मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापारी स्वयं भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। फुटपाथ, सड़क किनारे और दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण से जहां यातायात बाधित होता है, वहीं बाजार की सुंदरता और व्यवस्था भी प्रभावित होती है। शनिवार और रविवार को को अतिक्रमण चिन्हित किया जायेगा उसके बाद यहा कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निगम टीम को कई स्थानों पर स्पष्ट रूप से अतिक्रमण दिखाई दिया। आयुक्त ने कहा कि अधिकांश व्यापारी निगम की कार्रवाई के समर्थन में हैं और चाहते हैं कि बाजार पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। नगर निगम शहरवासियों के हित में बिना किसी दबाव के नियमानुसार कार्रवाई करेगा। नरूका ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए निगम लगातार अभियान चला रहा है, ताकि शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों में सुगम आवाजाही बनी रहे। मनु मार्ग पर चिन्हित स्थानों पर जल्द ही सख़्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने यह भी कहा कि लक्ष्य पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, और आने वाले दिनों में बाजारों की नियमित मॉनिटरिंग कर दोबारा अतिक्रमण रोकने के कदम उठाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *