फल-फूल और औषधि की खेती पर भी करें फोकस : िशल्पी नेहा

भास्कर न्यूज | लातेहार कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों तक पहुंच रहे लाभ की जानकारी ली।मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे किसानों को चिह्नित करें। कृषि के साथ-साथ जो कृषि से जुड़ी गतिविधियां, चाहे वो पशुपालन हो, कृषि का विविधीकरण हो, फलों की खेती, फूलों की खेती, सब्जियों की खेती, औषधि की खेती पर विचार कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। उन्होंने िक विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित तालाब निर्माण, डीप बोरिंग योजना, ट्रैक्टर खरीद, कृषि संयंत्र सहित का लाभ भी लाभुकों के नियमित रूप से प्रदान करते रहे। विभागीय योजनाओं का वृहद रूप से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी किसानों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बरवाडीह स्थित गोशाला के जीर्णोधार के लिए कार्य योजना तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। दुग्ध उत्पादन में वृद्धि लाने हेतु महुआडांड़ प्रखंड में मिल्क रूट तैयार कर वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने बीज विनिमय एवं वितरण की योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं एवं सरसों बीज का वितरण ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से वितरण करें। उन्होंने शेष बीज का वितरण तीन दिनों के अन्दर करने का निर्देश दिया गया। समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के तहत मनिका एवं महुआडांड़ में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कैपेसिटी बिल्डिंग एवं प्रशिक्षण कार्य एक सप्ताह के अन्दर करने का निर्देश दिया गया। नेतरहाट स्थित डंकन नाशपाती प्रक्षेत्र अन्य विभागों से अभिसरण कर उपलब्ध जमीन पर इंटर क्रॉपिंग, मछली पालन, नाशपाति का प्रोसेसिंग हेतु कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य फल, एवोकाडो एवं औषधीय पौधों की खेती पर भी जोर दिया जाने की बात कही गई। बैठक में विधायक मनिका रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के आप्त सचिव, आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, डीडीसी सुरजीत सिंह, एसी रामा रविदास, एसडीओ अजय रजक, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीएओ अमृतेश सिंह, डीसीओ जगमनी टोपनो समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *