राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ की बैठक में ज्योतिष अध्यक्ष और संतोष सचिव बने

भास्कर न्यूज |लातेहार शहर के बाईपास सड़क के किनारे होटल हिल्स में रविवार को राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव विनोद सिंह ने की। जबकि मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हृदया सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महाराजा मेदिनी राय जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में लातेहार नगर व ग्रामीण प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ज्योतिष प्रकार को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि श्रवण कुमार सिंह को संरक्षक, संतोष कुमार सिंह को सचिव, रवि शंकर सिंह को कोषाध्यक्ष, विनेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, मनोज सिंह को मीडिया प्रभारी, बमशंकर सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया। वहीं विजय कुमार सिंह को युवा प्रभारी, सत्येंद्र सिंह को संगठन प्रभारी, महेन्द्र सिंह, बसंत सिंह, कुंजबिहारी सिंह, बृजकिशोर सिंह, ईश्वरी सिंह को कानूनी सलाहकार, रामचंद्र सिंह को उपकोषाध्यक्ष, कमलेश सिंह को उप सचिव बनाया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *