भास्कर न्यूज |लातेहार झारखंड सरकार कू कृषि, सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की लातेहार से बारेसांढ़ जाने के क्रम में सरयू के पास कांग्रेस, झामुमो के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, सरयू जिला परिषद सदस्य बुधेश्वर उरांव, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया अंकिता देवी, गंगेश्वर उरांव, शौकत अली, शमीम आलम, सुधीर उरांव, श्रवण प्रसाद, झामुमो नेता उमेश प्रसाद, रामेश्वर नायक, रंजीत सिंह, किरण देवी आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज |लातेहार सदर प्रखंड के मोंगर और घुटुवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ज्ञापन सौंपकर मोंगर गांव के चरका डैम कैनाल का पक्कीकरण एवं डैम में लिफ्ट इरीगेशन निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद, पिंटू रजक, कर्मदेव सिंह, अजय प्रसाद समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि मोंगर ग्राम में 20 वर्ष पूर्व चरका डैम का निर्माण हुआ था। किंतु कैनाल पक्कीकरण नहीं होने से मोंगर और घुटुवा ग्राम के सैकड़ो एकड़ भूमि सिंचित नहीं हो पा रही है। यहां के किसान कैनाल पक्कीकरण नहीं होने से फसल नहीं उगा पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2019 में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन मोंगर गांव में किया गया था। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि यहां के किसानों को डैम का पक्कीकरण का लाभ दिलाया जाए। लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक चरका डैम का पक्कीकरण और लिफ्ट इरीगेशन निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मंत्री से शीघ्र ही कैनाल का पक्कीकरण एवं लिफ्ट इरीगेशन निर्माण कराने की मांग है। ताकि, सैकड़ो एकड़ उपजाऊ भूमि का उपयोग सही तरीके से हो सके। इस पर मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द हल कर लिया जाएगा। आवेदन देने वालों में कमलेश सिंह, पंकज कुमार, मनोज प्रसाद, सुधीर कुमार प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राधेश्याम सिंह, सुनील प्रसाद यादव, भारत यादव, विनोद बैठा समेत कई लोग शामिल थे। सदर प्रखंड के जालिम गांव के दर्जनों किसानों ने बंद पड़े धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंपस) को खुलवाने की मांग कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की है। भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू,सुबोध सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप उरांव समेत कई किसानो ने मंत्री को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष जालिमखुर्द का धान अधिप्राप्ति केंद्र अभी तक नहीं खोला गया है। जिस कारण किसानों को औने पौने दाम मे धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और डीएसओ रश्मि लकड़ा को आवेदन पूर्व में देकर मामले से अवगत कराया गया है, आवेदन देने वालों मे मारवाड़ी उरांव, सुबोध सिंह, संतोष सिंह, सुनैना देवी, मीना कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप उरांव, रविंद्र सिंह, राजेश सिंह, रोशन सिंह थे।


