भाजपा पार्षद कमलेश कालरा व एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच विवाद थम नहीं रहा। शनिवार को जहां पार्षद कालरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एयरपोर्ट पर मुलाकात की, वहीं रविवार को इंदौर में कला संकुल पर सीएम से मिलने जीतू यादव भी समर्थकों के साथ पहुंचे। सीएम ने बात सुनी और कहा कि देखते हैं। उधर, कर्मचारी यतींद्र यादव की ओर से अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इस बीच विवाद का तीसरा ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो पार्षद के घर गुंडों के हमले से पहले का बताया जा रहा है। इसमें निगम कर्मचारी व पार्षद के बीच बातचीत है। कर्मचारी कह रहा है कि मैं टंकी पर बैठा हूं, आप मुझसे मिलने यहां आ जाओ। पार्षद कह रहे हैं कि तुम मुझसे मिलने आओ। पार्षद यह भी कह रहे हैं कि तुम जीतू यादव के नाम से मुझे डरा रहे हाे। निगम लगातार चर्चाओं में


