ब्रजेश पाठक ने सड़क किनारे मोलभाव कर सब्जी खरीदी, VIDEO:बाराबंकी में डिप्टी CM ने रुकवाया काफिला, खुद पैसे दिए

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बाराबंकी में अचानक अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद सड़क के किनारे खड़े होकर सब्जी खरीदने लगे। उन्होंने सब्जी वालों से पहले रेट पूछा, फिर मोलभाव कर सब्जी खरीदी और खुद अपनी जेब से पैसे भी दिए। इसे डिप्टी सीएम ने खुद अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। ब्रजेश पाठक के सब्जी खरीदने के बाद बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा ने सब्जी के पैसे देने की पेशकश की लेकिन उन्हें रोक दिया। कहा- आप क्यों देंगे, सब्जी के पैसे हम देंगे। पाठक ने 10 रुपए की 5 मूली के हिसाब से 20 मूलियां खरीदीं। 3 फूलगोभी 10 रुपए प्रति फूल के हिसाब से खरीदी। उन्होंने हरी धनिया भी ली। कुल 800 रुपए की सब्जी उन्होंने खरीदी। डिप्टी सीएम, रेहड़ी पर करीब 15 मिनट तक खरीदारी करते रहे। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोरी में सब्जी भरी। इसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के घर हैदरगढ़ के मीरापुर गांव रवाना हो गया। यहां वह श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। क्लिक कर देखें पूरा VIDEO देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *