ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर का साथी काका जैदी गिरफ्तार:1.47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है मामला, नौकर के नाम बनाई फर्म

बेकनगंज पुलिस ने चमड़ा कारोबारी से 1.47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म ताजमहल के को–प्रोड्यूसर व टेनरी संचालक इरशाद आलम के साथी काका जैदी उर्फ हिलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में इरशाद आलम भी आरोपी है। पुलिस जल्द ही जेल में बंद आरोपी टेनरी संचालक के खिलाफ भी रिमांड लेगी। पेंचबाग निवासी गुलजार अहमद के अनुसार वह गुलजार हाइड एंड कंपनी के पार्टनर है। वर्ष 2008 से उनके व्यापारिक संबंध जहांगीर आलम से थे। इस दौरान उन्होंने जहांगीर की फर्म को करीब 2.24 करोड़ रुपए का कच्चा चमड़ा दिया। जिसके एवज में उन्हें केवल 76 लाख रुपए मिले। बकाया राशि 1.47 करोड़ रुपए मांगने पर आरोपी गुमराह कर रहे थे। बीती 25 नवंबर 2024 को दादामियां मजार के पास उनकी मुलाकात जहांगीर आलम से हुई। बकाया रकम मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि कारोबारी 1.47 करोड़ रुपए से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी काका जैदी उर्फ हिलाल राम नारायण बाजार फीलखाना को शनिवार को उसके घर के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में को–प्रोड्यूसर इरशाद आलम भी आरोपी है। पुलिस आरोपी को–प्रोड्यूसर के खिलाफ रिमांड लेनी की तैयारी कर रही है। नौकर के नाम पर बनाई फर्म पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि इरशाद आलम ने टैक्स बचाने के लिए अपने नौकर जहांगीर आलम के नाम पर कंपनी बनाई थी। जिसे इरशाद आलम ही चलाता था। इसलिए मामले भी टेनरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *