स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट 16 जनवरी से, 300 गोल्फर खेलेंगे

देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित एमेच्योर गोल्फ प्रतियोगिताओं में शामिल स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वां संस्करण अगले साल 16 से 18 जनवरी 2026 तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1951 में स्थापित यह टूर्नामेंट टाटा स्टील के नेतृत्व में वर्षों से भारतीय गोल्फ जगत की प्रमुख पहचान बना हुआ है। 18-होल वाले बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में पटना, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची और दिल्ली सहित देशभर से करीब 300 गोल्फर भाग लेंगे। जमशेदपुर के खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धा में भागीदारी करेंगे। जमशेदपुर गोल्फ टीम के कैप्टन डी.बी. सुंदर रामम, गोल्फ सेक्रेटरी नीरज कुमार सिन्हा और गोल्फ सीईओ एलन सिंह ने खिलाड़ियों, समर्थकों और मीडिया से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *