शहर के बंद घरों व दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। अपराधी कभी दुकानों में सेंधमारी कर सामान व पैसे की चोरी कर रहें हैं तो कभी बंद घरों का ताला तोड़कर। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़ों पर गौर करें तो शहर के सिर्फ 4 प्रमुख थाना क्षेत्रों में ही अपराधियों ने पिछले 2 महीने में 18 घरों व दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है। पीड़ितों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई, पर न तो अपराधी पकड़े गए आैर न ही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगा। सड़क पर चलने वालों को सुरक्षा देने में अब खुद पुलिस भी असमर्थ महसूस कर रही है। यही वजह है कि शहर में दुकानों को सुरक्षा देने की बजाए पुलिस ने रात 11 बजे तक ही दुकानों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया। पूरी रात गुलजार रहने वाले मेन रोड में अब रात 11 बजे के बाद ही सन्नाटा पसर जाता है। इक्का-दुक्का लोग जो ठेले-खुमचे लगाकर सामान बेचते भी हैं, उन्हें पेट्रोलिंग व पीसीआर के जवान जबरन भगा देते हैं। देर रात तक ठेले-खोमचे लगाने वालों को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा भी जाता है। जिन दुकानों के िखलाफ शिकायत, उसे बंद कराया सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस पूरी रात लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद है। रात 11 बजे के बाद वैसे दुकानों को बंद कराया गया है जिसके बारे में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है। तंबाकू व सिगरेट की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी। पिछले 60 दिनों में हुई चोरी की घटनाएं थाना चोरी सुखदेवनगर थाना 06 पंडरा आेपी 05 थाना चोरी बरियातू थाना 04 कोतवाली थाना 03 चोरी होने के 3 प्रमुख कारण {निरंतर पुलिस की गश्ती का नहीं होना {पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों का सुस्त रवैया {गश्ती करने वालों का सही मॉनिटरिंग नहीं होना {देर रात घूमने वाले संदिग्धों का सत्यापन नहीं होना पंडरा के दुकानों में चोरी: इसी दीवार को तोड़कर घुसे चोर। पंडरा में 3 दुकानों से 5 लाख नगद व 15 लाख का सामान ले उड़े चोर रांची| पंडरा के कृषि बाजार प्रांगण स्थित 3 दुकानों से चोरों ने शुक्रवार देर रात 5 लाख रुपए नगद और 15 लाख के सामान की चोरी कर ली। चोर दुकान संख्या 24, 25 आैर 27 की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे और कैश व सामानों की चोरी कर ली। दुकानदारों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली, जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सामान और नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण कागजात चोरी होने से उनका बड़ा नुकसान हुआ है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 चोरों का चेहरा भी कैद हुआ है। हालांकि इसके बाद भी अबतक अपराधियों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली है।


