लटमा रोड स्थित आसरी गार्डेन में 60 साल की महिला विश्वासी हन्ना तिरू की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। मृतका का भतीजा अनिल शनिवार दोपहर खाना पहुंचाने फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। विश्वासी फर्श पर पड़ी थी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोग जुटे। वहां पास मेंे ही एक ब्लेड पड़ा था और महिला का गला कटा हुआ था। उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जगन्नाथपुर थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि कोई लूटपाट करने के लिए फ्लैट में घुसा होगा। विरोध करने पर गला रेत दिया होगा। मृतका के पति स्टेफन तिरू मेकॉन में कार्यरत थे। उनका एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं थी। आसपास रहने वाले रिश्तेदार ही उनका खाना-पीना, दवा और अन्य जरूरी सामान पहुंचाते थे। आलमारी से जेवर और नकद गायब, लूटपाट में हत्या की आशंका जताई पुलिस ने जब कमरे की जांच की तो देखा कि आलमारी में चाबी लगी हुई है। लॉकर खाली है। आलमारी में कोई भी जेवरात और पैसे नहीं थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि उन्होंने कैश और जेवर बैंक में तो नहीं रखे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फ्लैट में अकेले रहती थीं


