रांची| सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची ने क्षेत्रीय संस्थान को पराजित कर दिया। सीएमपीडीआई खेल मैदान में हुए फाइनल मैच में मुख्यालय रांची की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान रांची की टीम को 25-22, 25-16, 15-07 से पराजित कर जीत हासिल की। समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। संस्थान के निदेशक तकनीकी सीआरडी शंकर नागाचारी ने उप-विजेता टीम को सम्मानित किया। क्षेत्रीय संस्थान रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, श्रमिक प्रतिनिधि सतीश चन्द्र केशरी और समीर विश्वास ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


